Monday, 31 July 2017

एक सफल व्यक्ति बनने के लिए निम्न बातों का ध्यान देना चाहिए



आपने धोखा के संबध बहुत सी कविताएं सुनी   होंगे लेकिन मैं आज आपको इसके बारे में कुछ कथन के द्वारा आपको समझाना चाहता हूं धोखा ही ऐसा शब्द जो लोगों के बीच  के रिश्तो को छीन भिन्न कर देती है और लोगों के विश्वास को तोड़ देती है धोखा किसी भी चीज में हो सकती है कोई आपके बिजनेस में या किसी कार्य में किसी भी प्रकार से हो सकता है मैं इसके लिए लाइन लिखना चाहता हूं


" दगा (धोखा)  किसी का सगा नहीं यदि किया नहीं तो करके देखो जिसने जीवन में दगा किया उसका जाकर के घर देखो


 अर्थात दगा या धोखा जो करता है वह जीवन में कभी उन्नति नहीं करता या नहीं कर सकता है वह जीवन में हमेशा दरिद्र ही रहता है उसका विनाश निश्चित है दगा करने वालों को दूसरों के साथ बेईमानी करने  वालों को अस्थाई सफलता मिल सकती है अस्थाई रुप से वह प्रसन्न महसूस कर सकते हैं अस्थाई रुप से वह समृद्ध एवं खुश दिखाई दे सकते हैं लेकिन जीवन में वास्तविक सुख वास्तुविक प्रसन्नता उन्हें कभी नसीब नहीं हो सकती

 वैसे भी जो व्यक्ति किसी दूसरे के विश्वास को तोडता है किसी के साथ धोखाधड़ी करता है  बेईमानी करता है वह कैसे सुखचैन से जी सकता है कैसे वह जीवन जीवन में खुशी प्रसन्नता ता सकता है या शाश्वत सत्य है कि आप जैसा बोओगे वैसा ही पाओगे  यदि आप किसी के साथ दगा कर रहे हैं बेईमानी कर रहे हैं तो आपके साथ भी ऐसा ही होगा सफलता की आवश्यक शर्त सही प्रकार से पूरी इमानदारी से पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य साधारण हेतु मेहनत करना है दगाबाज एवं बेईमान व्यक्ति का कड़ी मेहनत से  दूर का भी रास्ता नहीं होता अर्थात उसका सारे रास्ते बंद हो जाते हैं और उसका कोई रिश्ता भी नहीं होता


 यदि वह कड़ी मेहनत में ही विश्वास करने तो उसे दगा करने की तथा बेईमानी करने की जरूरत ही नहीं रहेगी वास्तविक सफलता वास्तविक समृद्धि वास्तविक मानसिक एवं आत्मिक शांति के लिए स्वयं एवं पूरे परिवार के सुख के लिए किसी भी किसी के साथ दगा नहीं करना चाहिए तथा बेईमानी नहीं करनी चाहिए


" इस तरह न कमाओ की पाप इस  हो जाए इस तरह न खर्च करो कि कर्ज हो जाए इस तरह न खाओ कि मर्ज हो जाए इस तरह ना बोलो कि क्लेश हो जाए"

बुरी आदतें



जैसे जैसे इंसान बचपन से बड़ा होकर जवानी में कदम रखता है अपने   पैरों पर खड़ा होता है या माता पिता के नियंत्रण से कुछ आजाद होता है वैसे वैसे कुछ बुरी आदत है वह अपने मित्रों की नकल करके या जिज्ञासा वश पकड़ लेता है जैसे जर्दा खाना शराब पीना धूम्रपान करना लड़कियों से देर तक बातें करना लड़कियों के साथ संस्ग्  गंदी फिल्में देखना किताबें पढ़ना इत्यादि

   बहुत से बच्चे तो  ड्रग लेने लग जाते हैं  कुसंग में पड़ जाते हैं एक बार इन आदतो के शिकार होने के बाद ऐसे पीछा छुड़ाना लगभग असंभव हो जाता है बहुत सरल बात है यह बुरी आदते  आपको असफलता से दूर करती है जो व्यक्ति जीवन में सफलता की  बुलंदियों छूना चाहता है उसे ऐसी आदतों से स्वयं को बचाना चाहिए


" तुम पानी जैसे बनो जो अपना रास्ता खुद बनाता है पत्थर जैसे ना बनना जो दूसरों का रास्ता भी रोक" देता है

 अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आपको आज ही  यह निर्णय कर लेना चाहिए कि आपको बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना है और किसी व्यक्ति को धोखा नहीं करना है यही एक सच्ची मनुष्य की पहचान है अगर आप किसी को धोखा करते हैं तो आपको भी जिंदगी में बहुत बड़ा धोखा मिलेगा आपको यह  पता भी नहीं चलेगा कब आपके साथ क्या घटित हो गई इसीलिए आप इमानदारी से लोगों के साथ अच्छे व्यवहार से मीठी बातें करें ना कि किसी के साथ धोखा धोखा किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं हम इस पोस्ट के माध्यम से लोगों को संदेश देना चाहते हैं की जीवन में आप एक सफल व्यक्ति  बनने का प्रयास करें!

No comments:

Post a Comment