Monday, 31 July 2017

कुछ नया करें जिंदगी में तो जीने का अंदाज कुछ अलग होगा



हम आज आपको जिंदगी में कुछ हटकर प्रयास करने के बारे में बताने वाले हैं आपसे अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ नए विचार को ढूंढिए आज आपको यही समझाने का प्रयास करेंगे कि आप किस तरह से अलग हटकर कर सकते हैं तो चलिए ज्यादा आपका समय न लेते हुए सीधे अपने टॉपिक पर आते हैं

 कुछ अलग हटकर करने का प्रयास इनोवेशन


 एक सफल एवं असफल व्यक्ति मैं एक अंतर यह होता है कि सफल व्यक्ति का कार्य करने का ढंग कार्य करने का तरीका असफल व्यक्ति से कुछ नवीनता लिए हुए कुछ मौलिकता लिए हुए होता है


 आप लोगों को पता है आज पूरी दुनिया इंटरनेट से जुड़ा हुआ है आज इंटरनेट का युग है इनोवेशन का युग है नए तरीके  का युग है विज्ञापन का युग है आज ब्रांडेड सामान उसकी लागत से 5 गुना कीमत पर बेचा जाता है आज लोगों  में किसी चीज का क्रेज पैदा करने के आवश्यकता है नूडल्स का विज्ञापन महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा कराने पर प्रति जो क्रेज पैदा होता है वह उसकी विक्री का कारण बनता है जमाना है कैसे लोग आकर्षित हो आपके उत्पादन के लिए हैरी पॉटर की किताब  का क्रेज इस तरह  से पैदा किया कि लोग लाइनों में कई कई घंटे खड़े रहकर इंतजार करते हैं



हाथ चाट की दुकान की समय नहीं आज मैकडॉनल्ड्स एवं हल्दीराम  का  क्रेज है आज लोग मॉल्स में सामान खरीदना पसंद करते हैं आज गवार पाठा का जमाना नहीं बल्कि एलोवीरा का जमाना है  हर सौंदर्य प्रसाधन सामान में एलोवेरा का समावेश बताकर कंपनियां कितना धन कमा रही है आज आप जान सकते हैं टूथपेस्ट में नमक की अहमियत को बता कर जो मार्केटिंग की गई है वह कुछ अलग हटकर करने का फंडा ही तो है उक़्त सभी का अर्थ है कि कुछ अलग हटकर करने वाले  को सफलता मिलती है  अच्छा उत्पाद सही कीमत एवं कुछ अलग अंदाज में इसकी मार्केटिंग करके देखें या कोई अलग हटकर उत्पाद तैयार करें देखे सफलता आपको अवश्य मिलेगी

" जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं यही वह लोग है जो सफल होते हैं "


 हमने आपको ऊपर जो भी बातें बताई है उस पर आप अगर दिल से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य आपके कदमों में होगी सफलता पाने के लिए आपको इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपने अंदर की शक्ति को पहचाने और उस कार्य को कीजिए जो हर किसी व्यक्ति से हटकर हो अगर आप कुछ हटकर नया करते हैं तो शुरूआती में आपको कुछ   समस्याएं आ सकती है पर आपको अपने मंजिल से पीछे नहीं हटना है दिल से काम को करते जाना है जब तक कि आप अपने मंजिल को नहीं पा लेते आप लोगों ने दुनिया में अक्सर लोगों को देखा होगा कुछ नया वही व्यक्ति करता है जो अपने कार्य में पूरी मेहनत उसी कार्य पर लगा देता है ऑल इन सारी बातों को अपने जीवन में उतारे और आज ही से कुछ ऐसे काम को ढूंढिए जो आपको कुछ हटकर लगे


आप लोगों को यह बातें कैसी लगी जरूर शेयर करें और अपने दोस्तों को  को भी शेयर जरूर करें

No comments:

Post a Comment